पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासंघ का सदस्यता अभियान शुरू

महासंघ का सदस्यता अभियान शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बोकारो का २०१४ के लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम के साथ-साथ झारखंड राज्य शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ का वनभोज सह कर्मचारी मिलन समारोह सिटी पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के शिक्षा अराजपत्रित कर्मियों के साथ-साथ संघ-महासंघ के पदधारक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन, महासंघ के अध्यक्ष भरत प्रसाद सिंह, विजय कुमार महतो, जिला मंत्री मनोरंजन कुमार निराला, रामजी पांडेय, सपन कर्मकार, राजेश कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार पाठक, लखीश्वर मरांडी, विनोद कुमार, देवनंदन महतो, मनोज कुमार, देवेश उपाध्याय, आशीष कुमार बोराल, अभिजीत कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का विस्तार : कार्यक्रम के अंत में झारखंड राज्य शिक्षा अराजपत्रित कर्मचारी संघ बोकारो के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें कार्यकारी सचिव सनत कुमार सिंह, देवनंदन महतो, अनुमंडल चास प्रभारी अवधेश प्रसाद सिंह, बेरमो अनुमंडल के प्रभारी संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड प्रभारी चास के प्रवीण कुमार, चंदनकियारी प्रखंड मो.मिनाज उल्लाह, जरीडीह प्रखंड साधुशरण प्रसाद, कसमार प्रखंड मोबिन अंसारी, पेटरवार जीतलाल टुडू, नावाडीह राजीव कुमार सिंह, हरिलाल महतो, बेरमो राकेश कुमार, चंद्रपुरा मनीष कुमार, गोमिया प्रखंड के प्रभारी मजहर अंसारी को बनाया गया।