मजार शरीफ में की चादर पोशी
बोकारो - खिदमत फाउंडेशन समाज सेवी संस्था की ओर से सिटी पार्क में हजरत सैयद शाह खुंदरवार अलीशाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर चादर पोशी की गई। साथ ही खिदमत फाउंडेशन के सभी सदस्यों की ओर से मुल्क के सभी लोगों के लिए अमन-चैन व शांति तथा सलामती की दुआ की गई। चादर पोशी के उपरांत संस्था के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से जनाब युसुफ अंसारी, मजीद अंसारी, युनूस अंसारी, प्राण केवट, संजय कुमार, राम प्रसाद केवट, मुबारक अंसारी, जाफर आदि उपस्थित थे।