- Hindi News
- साहित्य व लेखन में रुचि रखते हैं बीओआई के जोनल मैनेजर
साहित्य व लेखन में रुचि रखते हैं बीओआई के जोनल मैनेजर
भास्कर न्यूज - बोकारो
बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर शिशिर चंद्र मिश्रा का जोनल मैनेजर तक का सफर कम रोचक नहीं है। बिहार के सहरसा जिले के निवासी शिशिर मिश्रा 25 वर्षों तक विभिन्न जगहों पर कार्य करने के पश्चात बोकारो पंहुचे हैं। उनकी रुचि साहित्य व लेख तथा कहानियों से है। वे कई तरह की कहानियां लिख चुके हैं। उनकी प्रमुख कहानियों में हकड़ चाचा, सदभावना, बाल सखा, नसीर चाचा व छोटी बात शामिल है।
बैंक के माध्यम से गरीबों की सेवा करना मुख्य उद्देश्य
मिश्रा ने कहा कि वे काफी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने पढ़ाई की। इसलिए उनका कहना है कि हम बैंक के माध्यम से गरीबों व जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। आज के बच्चों को काफी सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में बच्चों को अच्छी से अच्छी सफलता प्राप्त करनी चाहिए। पूरी लगन, निष्ठा और मेहनत से करें तो कोई कार्य कठिन नहीं है।