पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६ को आत्मदाह की चेतावनी दी

२६ को आत्मदाह की चेतावनी दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - बीजीएच के छंटनीग्रस्त कर्मियों को बीएसएल में स्थाई नियोजन नहीं देने पर २६ जनवरी को आत्मदाह करेंगे। यह कहना है बोकारो मजदूर कल्याण संघ के महामंत्री संजय कुमार झा का। वे संघ की बैठक में बोल रहे थे। सेक्टर आठ स्थित कार्यालय में संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम इकबाल झा और संचालन सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया। बैठक में संजय ने कहा कि वे २६ जनवरी को आत्मदाह करेंगे और इसकी पूरी जवाबदेही
बीएसएल प्रबंधन की होगी। बैठक में वक्ताओं ने मांग की कि बीजीएच के छंटनीग्रस्त कर्मियों को स्थाई नियोजन दिया जाए। प्रबंधन उनके साथ अन्याय कर रही है। श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग के आदेश के बाद भी प्रबंधन कोई
पहल नहीं कर रही है। इसके खिलाफ झा ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। बैठक में शंकर राम, गोरे लाल, संगीता देवी, विजय कुमार,अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।