संघ का रक्तदान शिविर 27 को
बोकारो - गणेश मंडली व्यवसायी संघ का वनभोज सह मिलन समारोह सिटी पार्क में हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष संघ की ओर से श्रीगणेश की पूजा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में गणेश मंडली के सभी सदस्यों का आना अनिवार्य है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष गणेश पूजा सेक्टर चार में की जाएगी। मौके पर ब्रजेश, डब्बू सिंह, राजन सिंह, सुबोध, संजय ठाकुर, सियाराम सिंह, राखी, राजकुमार, मनोज, उमेश, ललन, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।