पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डीपीएस ने मारी बाजी

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डीपीएस ने मारी बाजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो फाइल संख्या-24 बोकारो 131 में।

कैप्शन-डा. हेमलता के साथ विजेता विद्यार्थी व शिक्षक।

बोकारो - बोकारो संगीत कला अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी फोटोग्राफी कला के जादू से सबको प्रभावित किया और कई पुरस्कार जीते। इस आयोजन में जिला के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बोकारो थ्रू योर लेंस नामक थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई थी। फोटोग्राफी प्रदर्शनी के टाप 50 प्रविष्टियों में से 34 डीपीएस बोकारो के थे और टॉप 10 प्रविष्टियों में 8 प्रविष्टियों का पुरस्कार डीपीएस बोकारो ने जीते। डीपीएस बोकारो के कक्षा 8 के छात्र अंकुश नंदी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंकुश को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये व प्रमाण-पत्र मिला। द्वितीय पुरस्कार कक्षा 10 के छात्र सार्थक को मिला। इन्हें पुरस्कार में प्रमाण पत्र व एक मोबाइल फोन प्राप्त हुआ। कक्षा 8 के छात्र कान्हा केशव को तृतीय पुरस्कार के रूप में कैमरा एसेसरीज व प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। कक्षा 11 के विद्यार्थी शेखर सौरभ को चतुर्थ, कक्षा 8 के आर्यन आनंद को छठा, कक्षा 11 के आदित्य त्रिपाठी को आठवां, कक्षा 9 के प्रवीर कसे 9वां तथा कक्षा 11 के प्रतीक को दसवां स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय में आयोजित एसेंबली में डीपीएस बोकारो की निदेशक डा. हेमलता एस मोहन ने बच्चों को पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्या परमजीत कौर, हेडमिस्ट्रेस ज्योत्सना रानी मुखर्जी, डा. मनीषा तिवारी, फोटोग्राफी शिक्षक प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे।





डा. हेमलता के साथ विजेता विद्यार्थी व शिक्षक।

बोकारो - बोकारो संगीत कला अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी फोटोग्राफी कला के जादू से सबको प्रभावित किया और कई पुरस्कार जीते। इस आयोजन में जिला के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ‘बोकारो थ्रू योर लेंस’ थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई थी। प्रदर्शनी के टॉप 50 प्रविष्टियों में से 34 डीपीएस बोकारो के थे और टॉप 10 प्रविष्टियों में 8 प्रविष्टियों के पुरस्कार डीपीएस बोकारो ने जीते। डीपीएस बोकारो के कक्षा 8 के छात्र अंकुश नंदी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। उसे पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये व प्रमाण-पत्र मिला। द्वितीय पुरस्कार में कक्षा 10 के सार्थक को प्रमाण पत्र व एक मोबाइल फोन प्राप्त हुआ। कक्षा 8 के छात्र कान्हा केशव को तृतीय पुरस्कार के रूप में कैमरा एसेसरीज व प्रमाण-पत्र मिला। कक्षा 11 के शेखर सौरभ को चतुर्थ, कक्षा 8 के आर्यन को छठा, कक्षा 11 के आदित्य को आठवां, कक्षा 9 के प्रवीर को 9वां तथा कक्षा 11 के प्रतीक को दसवां स्थान प्राप्त हुआ।