पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआरएस में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

एआरएस में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी कक्षा के छात्र छात्राओं ने विभिन्न रूपों का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया। इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि एआरएस स्कूल की चेयरमैन रमिता यादव तथा निदेशक रामलखन यादव ने दीप प्रज्वलित कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की शुरुआत की। बच्चों में तीसरी से छठी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न रूपों में साउथ इंडियन, पंजाबी, हिन्दू कश्मीरी ड्रेस का प्रयोग कर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।