पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...फिर भी नहीं बहाल हो सके डेंटिस्ट

...फिर भी नहीं बहाल हो सके डेंटिस्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - आज से 20 दिन पूर्व दंत चिकित्सकों का रोस्टर क्लियरेंस तो हो गया, पर आज तक बहाल करने का आश्वासन ही मिल रहा है। जिसके कारण आज इन दंत चिकित्सकों के बीच मायूसी छायी हुई है। जेपीएससी से ही इन चिकित्सकों का भी साक्षात्कार लिया गया था। जिसके बाद लगभग 103 चिकित्सकों की तो बहाली उसी समय कर दी गई, पर उनमें से 8 दंत चिकित्सकों को बाद में बहाल करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन आज तक यह सिर्फ आश्वासन ही बन कर रह गया। नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर दंत चिकित्सकों ने बेरमो में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद मंत्री ने फिर से शीघ्र बहाल करने का आश्वासन दिया है।