मतदाता सूची में सुधार की मांग
बोकारो - मतदाता सूची की गड़बडिय़ां सुधारने की मांग गौस नगर निवासी सलीम खान ने की है। उन्होंने उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि मतदाता सूची में नाम, उम्र, पता और फोटो सहित कई प्रकार की त्रुटियां हैं। वे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। पिछला लोस चुनाव भी लड़ा था। पिछले चुनाव के बाद वे पांच साल तक त्रुटियां सुधारने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने डीसी से मांग की है कि मतदाता सूची में अविलंब सुधार किया जाए।