26 को ‘आप’ के सदस्य करेंगे रक्तदान बोकारो - सिटी सेंटर स्थित राधे-कृष्ण मंदिर परिसर में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। यहां निर्णय लिया गया कि पार्टी के सदस्य रक्तदान करेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को आसानी से रक्त मिल सके। रक्तदान शिविर का उदघाटन एसपी जितेंद्र कुमार सिंह करेंगे।