- Hindi News
- छात्र मोर्चा ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
छात्र मोर्चा ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
कालेजों में हड़ताल के कारण विद्यार्थियों को हो रही है परेशानी
समाचार के साथ फोटो 24 बोकारो 118 में कैप्शन- पुतला दहन करते लोग।
भास्कर न्यूज . बोकारो
संबद्ध कालेजों में चल रही हड़ताल के कारण पठन-पाठन ठप है। विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कहना है झारखंड विकास छात्र मोर्चा के विनोबा भावे विश्व विद्यालय अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय का। वे स्वामी सहजानंद कालेज में मोर्चा द्वारा शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव का पुतला दहन करने के बाद बोल रहे थे। पांडेय ने कहा कि संबद्ध कालेजों में अंगीभूतीकरण करने और घाटानुदान की मांग को लेकर पिछले 16 दिसंबर से कालेज कर्मी हड़ताल पर हैं। इससे विद्यार्थियों को सीएलसी नहीं मिल रही है। वे दूसरे कालेजों में नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। हड़ताल के कारण कालेजों में पढ़ाई भी बाधित है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सरकार जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराए, वरना मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, कॉलेज प्रभारी अभय सिंह, गोलू जोशी, मृत्युंजय महतो, एसपी सिंह, दीपक कुमार, कार्तिक शर्मा, राजू महतो, मनोज कुमार, निष्ठा कुमार, आशा कुमारी, सोनम कुमारी, अमित कुमार, बिट्टू आदि उपस्थित थे।
बोकारो - संबद्ध कालेजों में चल रही हड़ताल के कारण पठन-पाठन ठप है। विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कहना है झारखंड विकास छात्र मोर्चा के विनोबा भावे विश्व विद्यालय अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय का। वे स्वामी सहजानंद कालेज में मोर्चा द्वारा शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव का पुतला दहन करने के बाद बोल रहे थे। पांडेय ने कहा कि संबद्ध कालेजों में अंगीभूतीकरण की मांग को लेकर पिछले 16 दिसंबर से कालेज कर्मी हड़ताल पर हैं। सरकार जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराए, वरना मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, अभय सिंह, गोलू जोशी, मृत्युंजय महतो, एसपी सिंह, दीपक कुमार, कार्तिक शर्मा, राजू महतो, आशा कुमारी, सोनम कुमारी, अमित कुमार, बिट्टू आदि उपस्थित थे।