पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्पूरी जी थे दलितों व पिछड़ों के मसीहा : अकलू

कर्पूरी जी थे दलितों व पिछड़ों के मसीहा : अकलू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
सेक्टर १२ के कर्पूरी मोड़ पर जननायक कर्पूरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर कहा करते थे कि जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लडऩा सीखो। वे गरीबों, दलितों व पिछड़ों के मसीहा थे। इसलिए उन्हें जननायक कहा जाता था। उन्होंने कर्पूरी जी के साथ किए गए अपने कार्यों को विस्तृत रूप से बताया। मुख्य अतिथि जदयू महासचिव डा. सीके ठाकुर ने कहा कि आज के राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जरूरत है। आज जितने भी लोग विधानसभा से लोकसभा में जाते हैं, सभी पैसे वाले हैं। आखिर गरीबों की बातों को कौन सुनेगा। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गुदड़ी के लाल थे। राजद नेता देवानंद राम ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर नहीं होते तो दलितों का उत्थान नहीं होता। इस मौके पर निवारण महतो, चंद्र सिंह दवास, फकीरा राय, मंटू ठाकुर, शंकर महतो, गणेश ठाकुर, मनोज चौधरी, किशोर यादव, भीम महतो, उपेंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अशोक आदि मौजूद थे।