पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनाली की तरह सपना को भी दें नौकरी

सोनाली की तरह सपना को भी दें नौकरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - तेजाब कांड की पीडि़त सोनाली मुखर्जी की तरह सपना कुमारी को भी नौकरी मिलनी चाहिए। यह मांग समर्पण इंडिया संस्था के सचिव अशोक कुमार, शंकर रजक और सत्येंद्र सिंह ने डीसी से की है। संस्था ने कहा है कि सोनाली तेजाब कांड से पूर्व चार अप्रैल १९९९ को गोमिया प्रखंड की सपना कुमारी भी तेजाब कांड की शिकार हुई थी। एक मौलवी ने पूरे परिवार को धोखे से तेजाब पिला दिया था। उस घटना में सपना के पिता, भाई और बहन की मौत हो गई थी। घटना के बाद सपना की ग्रास नली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संस्था द्वारा सपना की सहायता के लिए उपायुक्त से बार-बार मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।