- Hindi News
- जिले में ऑनलाइन म्यूटेशन में आ रही परेशानी : डीसी
जिले में ऑनलाइन म्यूटेशन में आ रही परेशानी : डीसी
भास्कर न्यूज - बोकारो
उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा है कि जिले के अधिकतर अंचलों के रजिस्टर दो में प्लाट संख्या दर्ज नहीं है। अंचल के रजिस्टर दो में प्लाट संख्या दर्ज नहीं रहने के कारण जिले में ऑनलाइन म्यूटेशन ((दाखिल-खारिज)) में परेशानियां आ रही हैं। उपायुक्त अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसका ध्यान किसी ने नहीं रखा और ऑनलाइन म्यूटेशन का आदेश जारी कर दिया। इसमें सबसे अधिक परेशानी बेरमो और चंद्रपुरा अंचल में आ रही है। उपायुक्त ने कहा कि बेरमो अंचल के 80 प्रतिशत और चंद्रपुरा अंचल के 70 प्रतिशत प्लाट रजिस्टर दो में दर्ज नहीं है। इस कारण यहां आन लाइन म्यूटेशन में परेशानी आ रही है। उपायुक्त ने बताया कि 27 जनवरी से पेटरवार अंचल का म्यूटेशन ऑनलाइन किया जाएगा। रजिस्टर दो में प्लाट दर्ज नहीं रहने के कारण कम्प्यूटर में प्लाटों की इंट्री नहीं हो पाई है। इस कारण आन लाइन म्यूटेशन का काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि बेरमो और चंद्रपुरा अंचल की जमीन के प्लाटों को एकत्रित करने के लिए सभी हल्का और गांवों में 24 जनवरी से राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है। जो तीन फरवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ी तो शिविर का समय बढ़ाया जा सकता है। आम लोग इस राजस्व शिविर में जमीन के कागजात लाकर खाता व प्लाट संख्या दर्ज कराएं, ताकि प्लाटों की इंट्री कम्प्यूटर में की जा सके और ऑनलाइन म्यूटेशन द्रुत गति से चल सके।
ञ्च चंद्रपुरा व बेरमो के रजिस्टर दो में अधिकतर जमीन का प्लाट संख्या दर्ज नहीं
ञ्च 24 से राजस्व शिविर लगाकर किया जा रहा है प्लाटों को एकत्रित, लोग करें सहयोग