डबल डिलाइट बना किंग ऑफ द शो
भास्कर न्यूज - बोकारो
बोकारो स्टील के उद्यान अनुभाग((नगर प्रशासन)) विभाग के तत्वावधान में 47वें वार्षिक उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन 24 जनवरी को नगर उद्यान ((सिटी पार्क)) में किया गय। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा ने किया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एस दासगुप्ता, शीतांशु प्रसाद, ए बंदोपाध्याय, अधिशासी निदेशक ((परियोजनाएं)) रवि वर्मा एम, निदेशक ((चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं)) वाइपी भट्टाचार्य, महाप्रबंधक ((पावर एवं अनुरक्षण)) जेआर सिंह, महाप्रबंधक ((संपक एवं प्रशासन, सीएसआर)) वीके सिंह, महाप्रबंधक ((नगर प्रशासन)) राजवीर सिंह, महिला समिति की अध्यक्ष मंजुला मैत्रा, समिति की उपाध्यक्ष गण एवं सचिव, वरीय प्रबंधक ((उद्यान)) उमेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सिटी पार्क के शहीद उद्यान में आयोजित इस प्रदर्शनी में फूल, सब्जियां, फल आदि वर्गों में 985 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। प्रदर्शनी में तबन की प्रविष्टि ((डबल डिलाइट)) को किंग ऑफ द शो, संदीप की प्रविष्टि ((सिद्धार्थ)) को क्वीन ऑफ द शो तथा डी रजक की प्रविष्टि ((सूर्य शिखा)) को प्रिंस ऑफद शो के पुरस्कार से नवाजा गया।