सेल दिवस पर रक्तदान शिविर
बोकारो : सेल दिवस तथा बीएसएल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 24 जनवरी को संयंत्र के मानव संसाधन विकास विभाग के तत्वावधान में बीजीएच में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाप्रबंधक ((एचआरडी एवं शिक्षा)) बी मुखोपाध्याय के नेतृत्व में तथा निदेशक ((चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं)) डा. एस भट्टाचार्य की उपस्थिति में किया गया। बीजीएच के ब्लड बैंक प्रभारी डा. श्रवण कुमार की देख-रेख में रक्तदान शिविर में मानव संसाधन विकास विभाग के लगभग 50 कर्मियों, एटीटी एवं ओटीटी समूह ने रक्त दान किया।
बोकारो - बीएसएल के स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 27 व 29 जनवरी को होगा। इस्पात कर्मियों के मनोरंजन के लिए इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 27 जनवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोकारो में कार्यक्रम पेश करेंगी। मालिनी भोजपुरी व अवधी में गायन पेश
करेंगी। मालिनी के साथ उनके सह कलाकार लोक गायन के साथ-साथ शास्त्रीय गायन भी पेश करेंगे। उनका कार्यक्रम बोकारो क्लब के ऑडिटोरियम में होगा। जबकि मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में 29 जनवरी की शाम पाश्र्व गायक शान और साथी अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। इस कार्यक्रम का आनंद सिर्फ बीएसएल कर्मी ही उठा पाएंगे। शान के पिता मानस मुखर्जी बांग्ला फिल्मों में संगीत निर्देशक थे। शान के साथी गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे।
२७ को आएंगी मालिनी अवस्थी व 29 को आएंगे शान
रक्तदान करते अधिकारी।
सेल दिवस के अवसर पर दौड़ लगाते बच्चे और कुमार मंगलम स्टेडियम में दौड़ लगाते अधिकारी।
गुब्बारे उड़ा कर निरंतर प्रगति के पथ पर बने रहने का दिया संदेश
अतिथियों ने गुब्बारे छोड़ कर निरंतर प्रगति पथ पर बने रहने का संदेश दिया। तदुपरान्त सबसे पहले बीएसएल स्कूलों में स्थापित एथिक्स क्लब के बच्चों ने साइकिल रैली निकाली तथा उसके पश्चात मुख्य अतिथि मैत्रा ने स्वास्थ्य दौड़ को फ्लैग-आफ किया। अलग-अलग वर्गों के लिये आयोजित इस दौड़ में लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अधिकतम 5 किलोमीटर की इस दौड़ का समापन स्टेडियम परिसर में हुआ, जबकि संयंत्र के पूर्व कर्मियों के लिए स्टेडियम में ही दौड़ का आयोजन किया गया। उपस्थित वरीय अधिकारियों ने भी स्टेडियम में आयोजित दौड़ में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। दौड़ के समापन पर अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान एस भटनागर ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।
भास्कर न्यूज - बोकारो
24 जनवरी सेल स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट द्वारा स्वास्थ्य दौड़ और एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में सेल दिवस कार्यक्रम की शुरूआत बीआइएसएस-2 सी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान के साथ हुई। इस अवसर पर बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा, अधिशासी
निदेशक ((सामग्री प्रबंधन)) एस दास गुप्ता, अधिशासी निदेशक ((कार्मिक एवं प्रशासन)) शीतांशु प्रसाद, अधिशासी निदेशक ((संकार्य)) ए बंदोपाध्याय, अधिशासी
निदेशक ((परियोजनाएं)) रवि वर्मा एम, संयंत्र के महाप्रबंधक गण एवं अन्य वरीय अधिकारी, बच्चे तथा नगरवासी बड़ी संख्या में
उपस्थित थे। स्कूली बच्चों ने दौड़ में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्वागत गान के पश्चात
बीएसएल स्कूल के बच्चों ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया तथा सेल दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण किया।
सेल दिवस - दौड़ी बोकारो इस्पात नगरी