पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी गांवों को मुख्य पथ से जोड़ेगी सरकार : साइमन

सभी गांवों को मुख्य पथ से जोड़ेगी सरकार : साइमन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
सूबे के सभी गांवों में पांच-पांच किलोमीटर सड़क बनेगी। इन सड़कों के माध्यम से ग्रामीण सड़कों को मुख्य पथ से जोड़ा जाएगा। ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह कहना है सूबे के मंत्री साइमन मरांडी का। वे सर्किट हाउस में दैनिक भास्कर से बात कर रहे थे। वे रांची से दुमका जाने के क्रम में बोकारो में रुके थे। मंत्री ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों का विचार बदला है। प्रदेश में विधानसभा भवन का शिलान्यास कर उन्होंने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हवा खत्म हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो का किस तरह सीटों के बंटवारा पर उन्होंने कहा कि पहले 10-4 का आंकड़ा चल रहा था। परंतु अभी जहां-जहां पार्टी दूसरे स्थान पर रही है, वहां भी दावा किया जाएगा। इसमें राजद भी शामिल है। राजद का दावा भी सही बनता है। मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार जनहित में कार्य कर रही है। सभी जिलों में राशन कार्ड बांटने का आदेश दिया गया है। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर डीएसओ राजेश कुमार राय, झामुमो के महानगर अध्यक्ष मंटू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



> सरकार बनाएगी सूबे के सभी गांवों में पांच-पांच किलोमीटर सड़क

> हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद लोगों का विचार बदला