पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार बड़े वाहनों के छह बैट्री की चोरी

चार बड़े वाहनों के छह बैट्री की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - चास जोधाडीह मोड़ स्थित स्टील सर्विस पेट्रोल पंप के समीप लगे चार वाहनों से अज्ञात चोरों ने छह बैट्री की चोरी कर ली है। एक वाहन मालिक नारायण शर्मा ने बताया कि उनका एक १० चक्का ट्रक, सेक्टर एक बी के राजू का १० चक्का ट्रक सहित दो हाइवा से छह बैट्रियों की चोरी कर ली गई है। पेट्रोल पंप पर रात्रि में सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन लगाकर घर सोने के लिए चले गए थे। सुबह आने पर पता चला कि चार वाहनों की बैट्री गायब है। हाइवा पर दो-दो बैट्री लगी रहती है। जबकि १० चक्का ट्रकों में एक-एक बैट्री लगी रहती है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।