मारपीट का मामला पहुंचा थाने
भास्कर न्यूज - बोकारो
चास थाना में मारपीट का परस्पर विरोधी मामला चास थाना पहुंचा है। जिसमें भर्रा बस्ती निवासी अताउल्लाह अंसारी ने गौस नगर निवासी क्यूम खान, नौशाद खान, अंजर खान, कमरान खान के खिलाफ उनके व उनके भाई के साथ मारपीट करने व पैसे छीन लेने का आरोप जड़ा है।
वहीं गौस नगर निवासी अंजार अहमद खान ने भर्रा निवासी शरीफ उर्फ शरीफुद्दीन अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, डब्बू अंसारी, जमील अंसारी, राजाबाबू अंसारी के खिलाफ घर में जबरन घुस कर मारपीट करने व गहना व नगदी रकम छिन लेने का आवेदन दिया है।
रेलवे एक्ट के तहत 17 गए जेल
बोकारो - आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशन पर चलाए गए अभियान के दौरान धनबाद-हटिया-चंद्रपुरा ट्रेन, वनांचल एक्सप्रेस, एलेप्पी एक्सप्रेस से महिला व विकलांग बोगी में यात्रा करते 17 लोगों को पकड़ लिया। सभी आरोपियों को रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
फांसी लगाकर की खुदकुशी
बोकारो - सियालजोरी ओपी क्षेत्र के भागाबांध निवासी 55 वर्षीय रावण महथा ने अपने घर में ही फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। लेकिन अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।