बोकारो को अपराधमुक्तबनाएं
बोकारो. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी जितेंद्र सिंह से मिल कर बोकारो को अपराधमुक्त करने की मांग की। चास प्रखंड के चैनपुर पंचायत में कुछ महीने पूर्व राम प्रसाद कपरदार की मौत तालाब में फूल तोडऩे के क्रम में हुई थी। उनकी मौत की गुत्थी सुलझाए जाने की मांग की। वहीं बालीडीह में विनायक सिंह के घर में हुई डकैती की घटना के उद्भेदन की मांग की।