पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं के लिए सुलभ रहते थे सुधीर महतो : मंटू

कार्यकर्ताओं के लिए सुलभ रहते थे सुधीर महतो : मंटू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बोकारो
झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी की ओर से मजदूर मैदान में झामुमो नेता स्व. सुधीर महतो की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झामुमो के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि सुधीर महतो के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। जिसकी क्षतिपूर्ति शायद ही कभी हो सकेगी। स्व. महतो विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनके किए गए कार्यों को झारखंड राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी। जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि विरोधी दल के नेता भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते थे। मौके पर जितेंद्र यादव, मो. कलाम, मो. हसन, शिवकुमार यादव, टीपी महतो, प्रभु केवट, एस मिश्रा, राजेश दिगार, दालो यादव, विक्रम सिंह, उदय गोस्वामी, गोपाल हंसदा, सुजीत कपरदार, प्रदीप रजक, श्याम केवट, बीरबल किस्कू आदि मौजूद थे।