संजय झा ने दी आज आत्मदाह की चेतावनी
भास्कर न्यूज. बोकारो
बोकारो मजदूर कल्याण संघ के महामंत्री संजय कुमार झा सेक्टर चार गांधी चौक के आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आत्मदाह करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष शंकर राम ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मियों को नियमित नहीं करने, प्रबंधन द्वारा पीपी में 327,65,95,159 रुपये का गबन करने व बीजीएच में कार्यरत व छंटनी ग्रस्त मजदूरों के मामले में औद्योगिक न्यायाधिकरण रांची व प्रधान सचिव के आदेश की अवहेलना करने की वजह से यूनियन के महामंत्री संजय कुमार झा ने 26 जनवरी को मजदूरों के हित में आत्मदाह कर एक बलिदानी की तरह अपने जीवन का परित्याग करने का निर्णय लिया है।