- Hindi News
- अपने ऊपर गलत आदतों की परतें नहीं चढऩे दें : आचार्या
अपने ऊपर गलत आदतों की परतें नहीं चढऩे दें : आचार्या
भास्कर न्यूज. बोकारो
चिन्मय विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मचारिणी सुचेता चैतन्य, विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्रह्मचारिणी सुचेता चैतन्य ने सभी बच्चों को आसान शब्दों में समझाया कि जीवन अनमोल है। इसपर कभी गलत आदतों की परतें न चढऩे दें। ईश्वर के इस अनमोल रत्न को परिवार, समाज व देश के काम में लगाएं। अपने गुरु, माता-पिता व ईश्वर को हमेशा नमन करें।
सचिव महेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बच्चों को आशीष देते हुए कहा कि अब आपके जीवन में नई चुनौतियां सामने आएगी। अपनी प्रबल इच्छा शक्ति, दृढ़ निश्चय से उस पर विजयी होना है। प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने कहा कि बच्चे अपनी कार्यशैली, अध्यात्म व अनुशासन से सुंदर व अनुशासित समाज की रचना करें, ताकि आने वाली नई पीढ़ी खुद को ज्यादा सुरक्षित व सुदृढ़ महसूस करे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत : 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेकेंड्री काउंसिल के सदस्य दिव्यांशु, सूची प्रियदर्शनी, शालिनी बंका, सुमित जेना, स्नेहिल, प्रेरणा, राहुल राज, अद्वैत वेदांत, शुभम प्रियदर्शनी, हिमांशु शेखर, राजीव रंजन, गौरव कुमार, गौतम नयन, कृतिका कौशिक, अर्जित कुमार नाग, शशांक शेखर, केशव कुमार, नम्रता, ऋषभ वर्धन, ए प्रेरणा, त्रिशाला शेखर, राजीव रंजन, अर्णव चटर्जी, ऋचा, दिव्या खेर व पायल बनर्जी को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरीय सहपाठी के लिए लघु-नाटिका, नृत्य गायन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। नृत्य में सोनाली, निशि, मयंक, समूह गान कार्यक्रम में श्रेयल, शिप्रा, सलोनी, सोनल, आयुषी, नेहा, दिव्यांशु, गौरव, अभिनव, अभिनेंदु, प्रत्युषा, ऋषभ, समूह नृत्य कार्यक्रम में स्वस्तिका, ऋद्धि, मनीषा, संजीव, अंजली, राज, विक्रम, आयुष, याशिका, आयुषी, अनुप्रिया, रक्षा, ऋतिका, मेघा, काजल, संजना, नेहा, निधि, लघु नाटक कार्यक्रम में अंकिता, प्रियंतिषा, उपासना, अक्षय, विक्रम, नितिन, सुशांत, सौरभ ने अपना अहम योगदान दिया।
12वीं के सभी छात्र-छात्राओं ने एक-एक दीप जलाकर भविष्य में अपने ज्ञान से समाज व देश में उजाला फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन आस्था, विजदान, अतुल, आशीष, निधि, अंकित, मयंक, श्रुति, गरिमा, सुधांशु, रुचिका, अनुराग, सर्वोदय व राहुल ने किया। विदाई समारोह में विद्यालय के 11वीं व 12वीं की छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।
चिन्मय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई