झाविद 2 फरवरी को मनाएगा स्थापना दिवस
भास्कर न्यूज . मिहिजाम
चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से सटा रेल फाटक के निकट शनिवार को झारखंड विकास दल की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तीर्थनाथ मंडल ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 02 फरवरी को पार्टी स्थापना दिवस बोकारो में होगी। स्थापना दिवस को सफल बनाने व अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने को लेकर हर प्रखंड स्तर पर जन संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। हर प्रखंड से 25 लोगों को स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने की बात कही गई। स्थापना दिवस पर पार्टी की ओर से लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में यह बताया गया कि पार्टी दुमका लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगा। झामुमो के पार्टी प्रत्याशी को दुमका में जो मुंह तोड़ जवाब देगी पार्टी वैसी पार्टी का समर्थन करेगी। जिलाध्यक्ष तीर्थनाथ ने कहा कि सूरज मंडल ने भी अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लिया था। इस अवसर पर जिला सचिव विजय सिंह, राजकिशोर तांती, अभिजीत सिंह, कार्तिक मंडल, गुड्डू वर्णवाल, कालीचरण साव आदि थे।