कक्षा-1 में नामांकन प्रकिया जारी
बोकारो. बीएसएल से संबंधित सभी सीबीएसई विद्यालयों में वर्ग प्रथम में दाखिला हेतु नामांकन फार्म बीआइवी एवं बीआइएसएसएस विद्यालयों से 31 जनवरी तक प्राप्त की जा सकती है। नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है। वर्ग प्रथम में बच्चे के दाखिले की आयु सीमा 1 फरवरी 2014 को 5-7 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रथम में बीएसएल संचालित 16 विद्यालयों में कुल 640 सीटें उपलब्ध हैं।