महिला समिति ने किया फल वितरण
बोकारो. 25 जनवरी को महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष मंजुला मैत्रा के नेतृत्व में महिला समिति के सदस्यों द्वारा बिरहोर बाल निवास, सुरभि तथा उद्योग केन्द्र स्वावलंबन में फल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष डाली प्रसाद, सुजाथा वर्मा एवं महिला समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।