पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर दौड़ी बोकारो नगरी

मतदाता दिवस पर दौड़ी बोकारो नगरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बोकारो
मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारी, नगर के मतदाता सहित स्कूली बच्चों ने रन फॉर रिपब्लिक दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौड़ में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके साथ जिले के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यहां उपायुक्त ने सभी को मतदान संबंधित शपथ दिलाई। वहीं रन फॉर रिपब्लिक दौड़ में शहर के उम्रदराज निर्मल कुमार दे ने भी हिस्सा लिया। इनकी सराहना उपायुक्त ने की। मैराथन दौड़ शहर के बिरसा चौक ((नया मोड़)) से प्रारंभ होकर राजेन्द्र प्रसाद चौक ((एडीएम बिल्डिंग)) तक हुई। इसके बाद चास के रामरुद्र उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उपायुक्त ने इस अवसर पर नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि १८ साल के बाद सभी नागरिकों को मतदान करने का अधिकार है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। मतदान हमारा अपना अधिकार है। इसका उपयोग कर हम लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लगभग ७० हजार नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। जो सराहनीय है, इसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। यहां की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया।
मतदाता दिवस के अवसर पर यहां छात्रों के बीच विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रजातंत्र में मतदाताओं की सहभागिता विषय पर हुआ। वहीं मतदाता दिवस के अवसर पर सभी बीएलओ ने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिया। साथ ही उन्हें शपथ भी दिलाई गई। चास प्रखंड में बीएलओ ने मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र देते हुए शपथ भी दिलाई। मौके पर आरक्षी अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रभाकर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन, एसडीओ डा. संजय सिंह, डीसीएलआर संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



तिरंगे के साथ दौड़ लगाते डीसी।

रन फॉर रिपब्लिक - नए मतदाताओं को दिलाई शपथ