- Hindi News
- फरवरी तक आधार कार्ड व बैंक एकाउंट की इंट्री का निर्देश
फरवरी तक आधार कार्ड व बैंक एकाउंट की इंट्री का निर्देश
> ग्रामीण विकास सचिव ने ली मनरेगा मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से मजदूरी देने की जानकारी
भास्कर न्यूज . बोकारो
भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर सुब्रह्मण्यम ने उपायुक्त उमाशंकर सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले मनरेगा मजदूरों को डीबीटी ((डायरेक्ट बैंकिंग ट्रांसफर)) के माध्यम से मजदूरी देने संबंधित जानकारी ली। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि फरवरी माह तक किसी भी सूरत में मजदूरों के आधार कार्ड और बैंक एकाउंट की इंट्री करा लें। ताकि मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से मजदूरी मिल सके। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि जिनका खाता पोस्ट आफिस में है उनका खाता बैंक में खुलवाया जाए ताकि आन लाइन पेमेंट में किसी तरह की बाधा न आए। उन्होंने इसका पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के वक्त मनरेगा के नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, एलडीएम कल्याण भट्टाचार्य सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।