पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १७ ! एमजीबी और ६ ! पर्क पर हुआ समझौता

१७-!- एमजीबी और ६-!- पर्क पर हुआ समझौता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभय मिश्र . बोकारो

लंबे अर्से के बाद सेल कर्मियों के वेज रिवीजन पर शनिवार को समझौता हो गया। सेल प्रबंधन और एनजेसीएस नेताओं ने सत्रह फीसदी मिनिमम गारंटीड बेनीफीट और छह प्रतिशत पर्क ((फ्रिंज बेनीफीट)) के समझौते पर

हस्ताक्षर बनाए।

चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद सेल प्रबंधन और एनजेसीएस के नेता समझौते पर राजी हुए। मान्यता प्राप्त इंटक से संबद्ध बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री वीरेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि यूनियनों ने दबाव बनाया था कि 17.5 फीसदी एमजीबी पर प्रबंधन समझौता करे। मगर इस पर बात अटक रही थी तो काफी विलंब हो जाने के कारण वर्तमान संरचना पर ही समझौता

कराया गया।

उन्होंने बताया कि वेज रिवीजन के बाद एरियर का भुगतान प्रबंधन दो किश्तों में करेगा। पहली किश्त तीन माह के अंदर मिलेगी और दूसरी किश्त छह माह के अंदर दे दी जाएगी। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि फरवरी में प्रबंधन पहली किश्त का भुगतान कर देगा। पर्क के एरियर का भुगतान प्रबंधन नहीं करेगा। मगर बेसिक में इंक्रीमेंट जैसे-जैसे होगा, वैसे-वैसे पर्क भी छह प्रतिशत की दर से जुड़ता चला जाएगा।



मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजीवा रेड्डी और बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री वीरेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि देर रात एमओयू पर हस्ताक्षर हो गया। सेल प्रबंधन ने दो किश्तों में सेल कर्मियों के एरियर के भुगतान पर सहमति जताई है। पेंशन स्कीम पर अगली बैठक में सहमति बनाने पर चर्चा होगी। उम्मीद है कि इस पर भी फैसला जल्द हो जाएगा।

पेंशन स्कीम पर जल्द फैसला होगा

ठेका मजदूरों के वेतन में 1500 रुपए की बढ़ोतरी

एनजेसीएस के इतिहास में पहली बार ठेका कर्मियों के वेतन में भी बढ़ोतरी पर समझौता हुआ। जिसमें बोकारो इस्पात के ठेका श्रमिकों को सबसे अधिक 1500 रुपये का इजाफा दिया गया। एसआरयू बोकारो, राउरकेला इस्पात संयंत्र और राउरकेला एसआरयू के ठेका श्रमिकों को भी 1500 रुपये की बढ़ोतरी दी गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र और यहां की एसआरयू के ठेका श्रमिकों को 1300 रुपये, दुर्गापुर में 750 रुपये, इस्को में 1100 रुपये की बढ़ोतरी दी गई है।

01.01.12 से होना है वेज रिवीजन

सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी में शुमार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के सभी कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण 01.01.12 से होना है। इसे लेकर नेशनल ज्वाइंट कमेटी ऑफ स्टील के सदस्यों और प्रबंधन के बीच शनिवार को मीटिंग दिल्ली में हुई। देर शाम में एनजेसीएस के नेता और प्रबंधन के अफसरान नतीजे पर पहुंचे। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त एनजेसीएस यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा, सेल के निदेशक कार्मिक एचएस पति, निदेशक वित्त अनिल चौधरी, सभी इकाइयों के प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी शामिल थे। वहीं यूनियनों की ओर से इंटक के डा. संजीवा रेड्डी, वीरेंद्र नाथ चौबे, एटक के कामरेड गया सिंह, सीटू के तपन सेन, हिंद मजदूर सभा के राजेंद्र प्रसाद सिंघा आदि उपस्थित थे।

पेंशन स्कीम पर चर्चा अगली बैठक में होगी, बेसिक में इंक्रीमेंट के साथ पर्क का प्रतिशत जुड़ेगा







एनजेसीएस की चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद सेलकर्मियों के वेतन समझौते पर हस्ताक्षर, दो किश्तों में एरियर का भुगतान