- Hindi News
- रक्तदान से मिले दूसरे को नई जिंदगी : डीएसपी
रक्तदान से मिले दूसरे को नई जिंदगी : डीएसपी
शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान
समाचार के साथ फोटो देखें
फोटो फाइल संख्या- 27 बोकारो 148 में।
कैप्शन- रक्तदान करते गणेश मंडली के सदस्य।
भास्कर न्यूज - बोकारो
रक्तदान से लोगों का जीवन बचाकर उन्हें नई जिंदगी दी जा सकती है। यह कहना है ट्रैफिक डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह का। वे सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित हर्षवर्धन प्लाजा में गणेश मंडली और रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन यहां पर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें बहुत से लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है। पर समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने से उनकी मौत हो जाती है। इससे पूर्व विषिष्ठ अतिथि एसएसपी वर्मा ने कहा कि रक्तदान ही रेडक्रॉस के ब्लड बैंक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा.यू मोहंती ने कहा कि रक्तदान से शरीर में रक्त शोधन होते रहता है। जिसकी वजह से शरीर में ताजगी के साथ उर्जा भी प्राप्त होती है। इस मौके पर गणेश मंडली के ब्रजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर डब्ल्यू सिंह, संजय, धीरज, सियाराम, सुबोध कुमार, शंभु, धमेंद्र, प्रवीण कुमार, राजीव झा, राज कुमार, शंकर गोप, धीरेंद्र कुमार, सुनील दत्ता, केशर मल्लिक, एसके गुप्ता, इमरान खान, राजेंद्र सिंह, सलमान खान, अब्दुल बारी, राज बल्लम रजक, पंकज कुमार, एमके अग्रवाल, जीतु कुमार, दिनेश अग्रवाल, आरएन घोष, शांति कुमार, खुशबू सिंह, सरिता थापा, जया बाला, प्रीती छाबड़ा, शीला देवी, मीरा सिंह सहित 45 लोगों ने रक्तदान किया।
भास्कर न्यूज - बोकारो
रक्तदान से लोगों का जीवन बचाकर उन्हें नई जिंदगी दी जा सकती है। यह कहना है ट्रैफिक डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह का। वे सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित हर्षवर्धन प्लाजा में गणेश मंडली और रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन यहां पर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें बहुत से लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है। पर समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने से उनकी मौत हो जाती है। इससे पूर्व विषिष्ठ अतिथि एसएसपी वर्मा ने कहा कि रक्तदान ही रेडक्रॉस के ब्लड बैंक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा.यू मोहंती ने कहा कि रक्तदान से शरीर में रक्त शोधन होते रहता है। जिसकी वजह से शरीर में ताजगी के साथ उर्जा भी प्राप्त होती है। इस मौके पर गणेश मंडली के ब्रजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर डब्ल्यू सिंह, संजय, धीरज, सियाराम, सुबोध कुमार, शंभु, धमेंद्र, प्रवीण कुमार, राजीव झा, राज कुमार, शंकर गोप, धीरेंद्र कुमार, सुनील दत्ता, केशर मल्लिक, एसके गुप्ता, अब्दुल बारी, राज बल्लम रजक, पंकज कुमार आदि थे।
शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान