पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मदाह करने पंहुचे संजय झा गिरफ्तार

आत्मदाह करने पंहुचे संजय झा गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> बीजीएच के छंटनीग्रस्त मजदूरों के नियोजन की मांग था मुद्दा
भास्कर न्यूज - बोकारो
बीजीएच के छंटनीग्रस्त सफाई कर्मियों को स्थायी नियोजन देने सहित कई मांगों को लेकर बोकारो मजदूर कल्याण संघ के महामंत्री संजय कुमार झा ने गणतंत्र दिवस के दिन गांधी चौक के समीप आत्मदाह करने की घोषणा की थी। लेकिन पहले से वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने संघ के महामंत्री झा को गिरफ्तार कर लिया गया। महामंत्री झा ने गणतंत्र दिवस के दिन के 11 बजे आत्मदाह की घोषणा की थी। जिसकी वजह से सिटी डीएसपी सहदेव साव, यातायात डीएसपी रवींद्र कुमार सिंह, बीएस सिटी थाना प्रभारी रामोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस तैनात थे। वहीं अग्निशमन के वाहन को भी गांधी चौक के समीप मंगवाया था।
सुबह से ही चल रही थी नारेबाजी - सेक्टर चार स्थित गांधी चौक में संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने सुबह से ही एकत्रित होकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया था।
वहीं पुलिस भी चारों ओर चौकसी
बरत रही थी। इस बीच संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से लाया गया केरोसिन के गैलन को पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस संघ के महामंत्री झा के आने का इंतजार कर रही थी।