फूंका एनजेसीएस नेताओं का पुतला
बोकारो - गैर एनजेसीएस ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से नयामोड़ बिरसा चौक पर एनजेसीएस नेताओं व सेल प्रबंधन का पुतला फूंका गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनजेसीएस नेताओं ने इस्पात कर्मियों और ठेका कर्मियों को धोखा देने का कार्य किया गया है। एक जनवरी २०१२ से एमजीवी का एरियर तो दिया जाएगा, लेकिन छह प्रतिशत पर्क पर मिलनेवाले एरियर का भुगतान नहीं दिए जाने की बात कर प्रति कर्मचारियों को लगभग ७५ हजार रूपये का नुकसान पंहुचाने का काम एनजेसीएस नेताओं द्वारा किया गया है। जबकि एमजीवी १७ प्रतिशत व पर्क छह प्रतिशत की बात छह माह पूर्व ही तय हो चुका था।