संघ ने की एकदिवसीय भूख हड़ताल
बोकारो - पंचायत प्रतिनिधि संघ की ओर से गणतंत्र दिवस के दिन विस्थापितों की बहाली की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के समीप एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। साथ ही सभी विस्थापित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्कूल स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध करवाया जाने की मांग शामिल थी। इस मौके पर गणेश कुमार ठाकुर, रितेश कुमार, नागेंद्र महतो, ईश्वरलाल सिंह, देवानंद केवट, रामेधर गोस्वामी, पूरनलाल ओहदार, मुकेश पांडेय, मिथिलेश भगत, महावीर गोस्वामी, लखी कर्मकार आदि मौजूद थे।