यूनियन ने निकाला मशाल जुलूस
बोकारो - झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से मशाल जुलूस निकालकर बिरसा चौक में एनजेसीएस नेता व सेल प्रबंधन का पुतला फूंका गया। इस दौरान यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाईं ने कहा कि सेल प्रबंधन व एनजेसीएस नेता ठेका मजदूर विरोधी हैं। गहरी साजिश के तहत बोकारो के ठेका मजदूरों के वेतनमान में प्रतिमाह 1500 रुपए बढ़ाया गया। जो कि दुर्गापुर स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों के वेतनमान का आधा है। जिसे बोकारो के ठेका मजदूरों को मान्य नहीं है।