२८ को फूंका जाएगा पुतला
बोकारो - बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ के महामंत्री सुमन सिंह ने कहा कि इस्पात कर्मियों के वेज रिविजन का समझौता सम्मानजनक नहीं हुआ है। जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके विरोध में २८ जनवरी को सेक्टर चार गांधी चौक के समीप एनजेसीएस नेताओं का पुतला फूंका गया। इस मौके पर एसआर सिंह, देवेंद्र कुमार, रामाधार राम, अनिल कुमार, राजेश कुमार, अरुण सिंह, सत्येंद्र, पुरुषोत्तम, इंद्रदेव कपरदार, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।