बोकारो - बोकारो इस्पात सेंट्रल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मोहन चौधरी ने कहा कि इस्पात कर्मियों का जो वेज रिविजन हुआ है, वह मजदूर विरोधी है। खाली पदों पर बहाली, विस्थापितों की बहाली, पेंशन को महंगाई भत्ता से जोडऩा आदि मुद्दे पर किसी तरह का फैसला नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है।