पांच वर्षय अदिती ने किया झंडोत्तोलन
बोकारो - रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संगठन की ओर से भगवती कालोनी चास स्थित आकाश अस्पताल में झडोत्तोलन किया गया। ६५वें गणतंत्र दिवस पर पांच वर्षीय अदिती कुमारी ने झडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर रेड क्रास बोकारो चैप्टर के उप संरक्षक बसंत सिंह, बोकारो इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त पदाधिकारी एलपी सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मानद प्रशिक्षण पदाधिकारी डा. एसपी वर्मा, राष्ट्रीय आपदा त्वरित सदस्य रेड क्रास नई दिल्ली के डा. निशांत कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संगठन की निदेशक डा. पदमा, अमन सिंह आदि उपस्थित थे।