नन्हें-मुन्हों ने मचाया धमाल
बोकारो - फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल चास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर देशभक्ति गीत व संगीत से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक तरूण खवास ने बताया कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। पता होना चाहिए कि हमारे वीर सेनानियों ने किस तरह से अपने जीवन का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।