योजना लागू करने का निर्देश
बोकारो - उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने जिले में पूर्ण रूप से डीबीटी योजना को प्रारंभ करने के लिए सभी पदाधिकारियों को लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या की डाटा इंट्री कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने मनरेगा मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से मजदूरी देने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए फरवरी तक समय दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का खाता पोस्ट आफिस में है उसका खाता बैंक में खुलवाएं ताकि डीबीटी के तहत लाभुकों को लाभ पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर कई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।