बीजीएच में नई सुविधाओं का उद्घाटन
बोकारो - एमकेएम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के पश्चात मैत्रा एवं अन्य वरीय अधिकारी तथा मंजुला मैत्रा एवं महिला समिति के सदस्यों ने बोकारो जेनरल अस्पताल जाकर मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान बीजीएच के प्रभारी डा. एके सिंह, निदेशक((चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं)) डा. वाइपी भट्टाचार्य एवं डा. जीएन साहू तथा अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे। मैत्रा ने बीजीएच के रेडियोलाजी विभाग में नयी कम्प्यूटेड रेडियोग्राफी प्रणाली का उद्घाटन किया। यह प्रणाली चिकित्सकों को एक्स-रे व संबंधित रिपोर्ट बिना उसकी हार्ड कापी के ही तुरन्त उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।