२९ से शुरूहोगा प्योर नीर का प्रोजेक्ट
बोकारो - प्योर नीर फुडस प्राइवेट लिमिटेड का नया प्रोजेक्ट २९ जनवरी से शुरु होगा। कंपनी के निदेशक राम उदार गोस्वामी ने कहा कि इस नए प्लांट से मिनरल वाटर एक लीटर व २० लीटरका होगा। डूमरजोर स्थित कंपनी के नए प्रोजेक्ट के लिए उत्तम क्वालिटी की मशीन लगायी गई है। जिसे अहमदाबाद से मंगवायी गयी है। ग्राहकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना कंपनी का मुख्य उद्देश्य है। कंपनी को आईएसआई व एचएसीसीपी से मान्यता प्राप्त है। जो कि अच्छी गुणवता युक्त पेयजल उपलब्ध करवाएगा। सभी मशीनरी पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक है। जिसकी पानी की गुणवत्ता जांच टीडीएस मीटर से किया जाएगा। जिसमें हर बैच का सैम्पल लैब से जांच की जाती है। इसे छह महीने तक सैम्पल लैब में रखा जाता है। हमारे यहां एक घंटे में पांच हजार लीटर तक का उत्पादन हो सकता है।