प्राधिकरण ने सुनी समस्याएं
बोकारो - भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ट्राई क्षेत्रिय कार्यालय पटना की ओर से सेल सेक्टर २ कला केंद्र में उपभोक्ता पहुंच कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो की मानद सलाहकार डा.हेमलता एस मोहन एवं सेल के उपमहाप्रबंधक आईके सुमन ने किया। इस सभा में ट्राई के सलाहकार अरूण कुमार ने ट्राई नई दिल्ली की ओर से समय समय पर जारी होने वाले नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस कार्यक्रम में उपभोक्ताओं ने अपनी अपनी समस्याओं को आगत अतिथियों के समक्ष रखा। जिसमें से उपभोक्ताओं के रखे गए अधिकतर समस्याओं का समाधान वहीं पर हल कर दिया गया। जबकि कुछ गंभीर समस्याएं को उन्होंने निकट भविष्य में हल कर देने का भी आश्वासन उपभोक्ताओं को दिया। उपभोक्ताओं द्वारा अधिकतर शिकायतें आए दिन सरबर डाउन होने सहित पैसा काटने की गई।