पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकल्प के साथ चलेगा जांच अभियान : राजश्री

संकल्प के साथ चलेगा जांच अभियान : राजश्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
चास प्रखंड के सभी 24 सब सेंटर में एएनएम और सहिया मिलकर कुष्ठ के मरीजों की जांच करेंगी। यह कहना है जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ.राजश्री रानी का। वे सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. एसबीपी सिंह की अध्यक्षता में कुष्ठ पर आयोजित कार्यशाला में सहिया और एएनएम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि चास प्रखंड में कुछ वर्षों से कुष्ठ बीमारी का पीआर दर काफी कम हो गया है। कुष्ठ का पीआर दर कम होने के कारण चास प्रखंड में इसकी सघन जांच का निर्देश दिया गया है। ताकि इसे पूर्ण रूप से कुष्ठ मुक्त घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की जांच के लिए सबसेंटर स्तर पर दो दो एएनएम और दो दो सहियाओं को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रारंभ होगा जो 13 फरवरी तक चलेगा। जिसके तहत प्रत्येक घर में जाकर सहिया तथा एएनएम कुष्ठ जांच करेंगी। एचएससी स्तर से जांच के बाद इस रिपोर्ट को सीएचसी को दिया जाएगा। जहां से यह रिपोर्ट जांच के लिए रांची भेजी जाएगी।



ञ्च प्रखंड के सभी 24 सबसेंटर की एएनएम, सहिया करेंगी कुष्ठ की जांच

ञ्च एकत्रित की गई रिपोर्ट जांच के लिए भेजी जाएगी रांची