पारा शिक्षकों की बैठक १ फरवरी को
बोकारो - सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक पिंड्राजोरा स्थित सभा मंडप में हुई। इसकी अध्यक्षता चास प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो एवं संचालन प्रह्लाद महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ कर रही है। ऐसे राजनीतिज्ञों को सबक सिखाने के लिए एकजुटता के साथ आगे की रणनीति बनानी होगी। इसके लिए एक फरवरी को एसबीएस चास में सामुदायिक पारा शिक्षकों की बैठक होगी। यहां कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहेंगे।