पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभवन में बेमियादी धरना एक फरवरी से

राजभवन में बेमियादी धरना एक फरवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में ४२वें दिन भी हड़ताल जारी रही। सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी कालेजों के मुख्य गेट बंद कर हड़ताल पर बैठे रहे। महिला कालेज बोकारो में भी कालेज कर्मी हड़ताल पर
डटे रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रभावती कुमारी ने कहा कि महासंघ के
आह्वान पर एक फरवरी से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
धरना में पूरे राज्य के पांच विश्वविद्यालयों के ५५ संबद्ध कालेजों के कर्मी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी आठ संबद्ध कालेजों के कर्मी इस धरना में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि सरकार संबद्ध कालेजों को लेकर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री परिषद की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. योगेंद्र प्रसाद मुसहर, डा. केएन भारती, प्रो. लाल बहादुर प्रसाद, प्रो. अनिल कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह आदि उपस्थित थे।