पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलम्पियाड में डीएवी के बच्चों ने जीते ३२ पदक

ओलम्पियाड में डीएवी के बच्चों ने जीते ३२ पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर ४ के बच्चों ने एसफओ ओलम्पियाड में ३२ पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा मे सफल हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने कहा कि सतत प्रयास, अनुशासन एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से सफलता की राह असान हो जाती है। विद्यार्थियों ने ३२ पदक जीत कर शहर व विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने ओलम्पियाड कोऑॢडनेटर बीके पांडेय को सफलता क ा श्रेय देते हुए सभी शिक्षको को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति नृत्य व संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आई लव माई इंडिया, ऐ मेरे वतन के लोगों, वंदे मातरम आदि देश भक्ति गीतों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत दिया। इस अवसर पर एलएमसीटी के उपाध्यक्ष के के कक्कड़ ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर
पुरस्कृत किया।