खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन शुरू
बोकारो - जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में बी डिवीजन फुटबाल खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी बोकारो जिला फुटबाल एसोसिएशन के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग के पश्चात फरवरी माह में बी डिवीजन फुटबाल लीग मैच शुरू किया जाएगा। लीग मैच में भाग लेने के लिए विभिन्न फुटबाल क्लब के खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन जारी है। लीग मैच में खेलने के लिए सभी खिलाडिय़ों को झारखंड फुटबाल एसोसिएशन का फार्म ए तथा डी फार्म भरना आवश्यक है। इस बार बी डिवीजन फुटबाल लीग मैच चार प्रखंड चास, चंदनकियारी, कसमार तथा चंद्रपुरा में खेले जाएंगे। चास प्रखंड में बीआईएसएसएस 8बी मैदान में, चंदनकियारी प्रखंड के मैच उच्च विद्यालय चंदनकियारी, कसमार के मैच उच्च विद्यालय कसमार तथा चंद्रपुरा के मैच चंद्रपुरा मैदान में होंगे।