टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की बैठक
बोकारो - चास के बांधगोड़ा साइड युवा मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री मो.सुल्तान उपस्थित थे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गांव-गांव घूम घूमकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस अपनी भागीदारी निभाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से बाबू खान, सुधीर जायसवाल, महबूब आलम, वीरू मुंडा, प्रशांत मिश्रा, रंजीत साव, मो.जलाल, परमिंदर कौर, पिंकी, अन्नपूर्णा देवी आदि उपस्थित थीं।