- Hindi News
- जो वृक्ष अपने फल खाने लगे कभी फल फूल नहीं सकता
जो वृक्ष अपने फल खाने लगे कभी फल-फूल नहीं सकता
बोकारो - प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें अंतिम पंक्ति से सफलता की ओर ले जाने के लिए अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्म विश्वास भरने की जरूरत है। यह बातें अवंतिका के राष्ट्रीय निदेशक आनंद अग्रवाल ने गुरू गोविंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 में आयोजित अवंतिका लोक नृत्य प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो वृक्ष अपने फल खाने लगे वह कभी भी फल फूल नहीं सकता। बच्चे हमारे आदर्श हैं। भारतीय पारंपरिक लोक नृत्य एवं गौरवशाली संस्कृति को बढ़ाने के लिए 1985 से कार्य कर रही अवंतिका का प्रथम उद्देश्य उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचाना है। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य जोश थामस ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के महत्व को विस्तार से बताया।