प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा
बोकारो - बारी को आपरेटिव स्थित बाल गृह में झारखंड यूथ स्टूडेंट यूनिटी की ओर से चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा विकसित होती है। इसलिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच होना अनिवार्य है। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि उक्त बाल गृह के बच्चों के लिए संगठन हमेशा मदद को तैयार है। प्रतिभागियों के बीच बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव की ओर से पारितोषिक वितरण किया गया। इस मौके पर लोकेश, संगठन सचिव रश्मि झा, कोषाध्यक्ष आशा सिंह, संयुक्त सचिव सोनू कुमार आदि मौजूद थे।